फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Old farmer killed in road dispute

Sant Kabir Nagar News: रास्ते के विवाद में वृद्ध किसान की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 23 Dec 2022 04:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2022 04:32 PM IST
सार

एसओ अनिल दूबे ने बताया कि इस मामले में तीन सगे भाई प्रमेश, हरिकेश, राकेश और उनके पिता बीपत, मां जयराजी देवी, लक्ष्मीना व रिश्तेदार रोजगार सेवक धर्मेंद्र निवासी खटियावां पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी तीन सगे भाइयों और रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Old farmer killed in road dispute
दुधारा थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में मृतक के परिजनों से पूछताछ करते एसपी सोनम कुमार।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के छितरापार गांव में बृहस्पतिवार को रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छितरापार गांव निवासी 60 वर्षीय कपिलदेव यादव और बीपत यादव पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। पीड़ित बेटे संतोष कुमार ने बताया कि पिता कपिल देव दूसरे मकान पर भैंस को चारा डालने जा रहे थे। बीच में विपक्षी का मकान है।
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी तीन सगे भाई प्रमेश, हरिकेश, राकेश और उनके पिता बीपत, मां जयराजी देवी, लक्ष्मीना और उनके रिश्तेदार रोजगार सेवक धर्मेंद्र ने पिता कपिल देव पर प्राण घातक हमला कर दिया। वह पिता को लोगों की मदद से सीएचसी सेमरियावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसपी सोनम कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्रा और एसओ अनिल दूबे मौके पर पहुंए गए। एसपी ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और एसओ को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि इस मामले में तीन सगे भाई प्रमेश, हरिकेश, राकेश और उनके पिता बीपत, मां जयराजी देवी, लक्ष्मीना व रिश्तेदार रोजगार सेवक धर्मेंद्र निवासी खटियावां पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।


बताया कि आरोपी तीन सगे भाइयों और रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शांति व्यवस्था के लिए छितरापार गांव में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed