{"_id":"66198355ac6ac94ca00b7dd4","slug":"officials-should-improve-the-arrangements-at-the-booths-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112732-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी : डीएम
Sat, 13 Apr 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे जिले के सभी मतदेय स्थलों पर समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिए गए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मेंहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्र के एआरओ अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत समस्त मतदेय स्थलों पर सकुशल व सुव्यवस्थित मतदान के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुविधाए 18 अप्रैल तक दुरूस्त कर लें।
डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिए कि जनपद के सभी बूथों तक वाहन पहुंचने के रास्तों का निरीक्षण करते हुए यदि आवश्यक हो तो उसे तत्काल दुरूस्त करा लिए जाएं। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि समस्त बूथों पर विद्युत कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करा ली जाए। इस अवसर पर एडीएम जय प्रकाश, अपर एसडीएम रमेश चन्द्र, एसडीएम शैलेश कुमार दूबे, एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।