फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Officials are claiming that there is no registration... yet scholarship amount reached the account

Sant Kabir Nagar News: अधिकारी रजिस्ट्रेशन न होने का कर रहे दावा... फिर भी खाते में पहुंची छात्रवृत्ति की रकम

Wed, 16 Oct 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Officials are claiming that there is no registration... yet scholarship amount reached the account
- नाथनगर क्षेत्र के मदरसे का मामला, पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है संस्था
विज्ञापन

- साल 2018-19 में 25 छात्रों के नाम से छात्रवृत्ति की रकम निकामी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नाथनगर क्षेत्र स्थित मदरसा प्रबंधन पर परिजनों के खाते में छात्रवृत्ति की रकम भेजे जाने के मामले में नया मोड़ आया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से जांच में मदरसा पंजीकृत न होने की बात सामने आ रही है, जबकि छात्रवृत्ति की रकम भेज दी गई। आईजीआरएस पर हुए शिकायत में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत न होने की बात कही गई है।
छात्रवृत्ति मामले में शिकायत के बाद अल्पसंख्यक विभाग जांच करने मदरसे पर पहुंचा। जांच में प्रबंधन की तरफ से अल्पसंख्यक विभाग को मदरसा वर्ष 2021 से बंद होने की जानकारी दी गई। अभिलेख उपलब्ध कराने की बात कहने पर प्रबंधन ने मदरसे में आग लगने के वजह से अभिलेख नष्ट होना बताया गया, जिसके बाद विभाग की तरफ से जांच अधूरा रह गया।
विज्ञापन

वही अगर मदरसा का पंजीकरण नहीं है तो छात्रवृत्ति कैसे चली गई यह अपने आप में सवाल खड़ा करता है। एक ही साल में लगभग 25 छात्रों के अलग-अलग नाम से छात्रवृत्ति निकाले जाने का मामला वर्ष 2018-19 में आया। बाद के वर्षों में भी मदरसा प्रबंध तंत्र ने इसी तरह गोलमाल किया। मदरसे में आग लगना भी अपने-आप में कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक सेवा केंद्र से खुला है खाता
शिकायतकर्ता की मानें तो छात्रवृत्ति के लिए सभी खाता ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से खोले गए। जिनमें प्रबंध तंत्र के घर के सदस्य का अंगूठा वेरीफाई करके छात्रवृत्ति की रकम निकालकर हड़प कर लिया गया है। अधिकारी अगर सही ढंग से जांच करते हैं तो लंबा गोलमाल सामने आने की संभावना जाहिर की जा रही है।


जांच करने पर पाया गया कि मदरसा वर्ष 2021 से बंद चल रहा है। प्रबंधन कोई भी कागजात नहीं उपलब्ध करा पाया और न ही आग लगने से कागजात जलने की जानकारी दी गई है। आईजीआरएस पर लगे रिपोर्ट की जानकारी ली जाएगी।
- प्रवीण मिश्र,
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed