{"_id":"62ec15e16a6460288c2d0c27","slug":"officers-should-make-quality-disposal-of-complaints-dm-khalilabad-news-gkp446057268","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक को संबोधित करतीं डीएम।
- फोटो : KHALILABAD
शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी : डीएम
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों की हुई समीक्षा
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करें।
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फरियादियों की संतुष्टि के प्रति बेहद गंभीर हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाए जाने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुन: वापस आ जाए। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी जरूर सुना जाए और सदंर्भों के निस्तारण के परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भों के निस्तारण का मूल लक्ष्य है।
समीक्षा के दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित शिकायत की जांच के लिए अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से संबंधित सभी पक्षों को अवश्य अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तैनात अथवा कार्यस्थल का निरीक्षण करने वाले अधिकारी-कर्मचारी शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें, जिससे शिकायतकर्ता बेहिचक पूरी बात रख सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से आईजीआरएस पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह, धनघटा रवींद्र कुमार, सीओ राजीव कुमार, एसडीएम नवीन श्रीवास्तव, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डीडीओ सुदामा प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री आदि उपस्थित थे।