फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Objections resolved at examination centers

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियों का हुआ निस्तारण

Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Objections resolved at examination centers
संतकबीरनगर। जिले यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के जरिए कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस पर आपतियां मांगी गई थी। कुल 84 आपत्तिया आई है। जिसमे परीक्षा केंद्रों को दूर बनाने के साथ मानक विहीन केंद्र बनाने को लेकर आपत्ति है। बुधवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कलक्ट्रेट पर बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहाकि परीक्षा केंद्रों पर जो भी आपत्तियां आई है। उसका निस्तारण करते हुए स्वच्छ व मानक के अनुरूप विद्यालयो को केंद्र बनाया जाए। जो विद्यालय मानक विहीन है और केंद्र बन गए है। उसको निरस्त कर दिया जाए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि कुल 87 परीक्षा केंद्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के जरिए बनाए गए है। इस पर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। कुल 84 लोगों ने आपत्ति की थी। इसमे 39 लोगों ने अपने विद्यालय को केंद्र बनाने की मांग की है। जबकि 31 लोगों ने परीक्षा केंद्रों का मानक विहीन बताया है। 14 लोगों ने परीक्षा केंद्र दूर बनाने पर आपत्ति की है। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण का परिषद को सूचना भेजी जाएगी। इस दौरान बीएसए अमित सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed