फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   OBC Morcha submitted memorandum to DM

Sant Kabir Nagar News: ओबीसी मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 30 Aug 2024 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
OBC Morcha submitted memorandum to DM
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें जाति आधारित जनगणना और संख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मद्देशिया व बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयराज विद्यार्थी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना कराई जाए और ओबीसी को संख्या के अनुुपात में हिस्सेदारी दी जाए। ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने के बाद अब 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा समाप्त हो गई है, इसलिए जब तक जाति आधारित जनगणना नहीं होती है तब तक मंडल कमीशन के आंकड़े के मुताबिक ओबीसी को 52 फीसदी आरक्षण किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान धनंजय कुमार, हूबराज बौद्ध, इंद्रजीत, मिथिलेश कुमार, करम हुसेन, मोहन लाल, सूर्यभान चौरसिया, ब्रह्मनंद गौतम, सचिन राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed