{"_id":"60a7f4108ebc3e1c8d0127e5","slug":"oath-problem-in-340-villages-khalilabad-news-gkp3953491101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 340 ग्राम पंचायतों का नहीं हो पाएगा गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 340 ग्राम पंचायतों का नहीं हो पाएगा गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 340 ग्राम पंचायतों का नहीं हो पाएगा गठन
- दो तिहाई से कम ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित होने से उत्पन्न हुई समस्या
-आयोग को भेजी गई सूचना, उपचुनाव होने के बाद इन पंचायतों का हो पाएगा गठन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में 340 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से यहां के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। इसके पीछे वजह है कि इन ग्राम पंचायतों में 2/3 से कम ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए है। अब इन ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा। उसके बाद ही इन ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएंगा।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 754 ग्राम पंचायतें है। इनमें से 340 ऐसी ग्राम पंचायतें है,जहां ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त रह गए है। इन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं। जिसकी वजह से इन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही इन ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधान शपथ भी नहीं ले पाएंगे। इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। जैसे ही आयोग की ओर से उप चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी,वैसे ही निर्धारित तिथि पर ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। उसके बाद ही इन ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ ले पाएंगे।
विकास खंड कुल ग्राम पंचायत कुल संगठित ग्राम पंचायत कुल असंगठित ग्राम
हैंसर बाजार 86 50 36
बेलहर कला 66 47 19
नाथनगर 103 47 56
मेंहदावल 71 51 20
सेमरियावां 113 59 54
सांथा 81 61 20
पौली 56 26 30
बघौली 81 37 44
खलीलाबाद 97 36 61
जोड़ 754 414 340