फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Oath administered to students to follow traffic rules

Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थियाें को यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

Sun, 06 Oct 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to students to follow traffic rules

विज्ञापन
शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवारा के तहत शनिवार को प्राचार्य डाॅ. अरविंद सिंह ने शिक्षकों व छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है, थोड़ी सी जागरूकता से सड़क दुघर्टनाओं को रोका जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेजी से वाहन चलाने और जल्दी पहुंचने की कोशिश में होती हैं। बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के वाहन का प्रयोग बिल्कुल न करें और इसके लिए लोगों को प्रेरित भी करें। वाहन की गति तेज होने पर उस पर नियंत्रण नहीं रह जाता है, और दुर्घटनाएं घट जाती हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि कभी भी वाहन तेज गति से न चलाएं। आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है, यह सोचकर यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राम किशोर सिंह, डाॅ. सुशील कुमार, डाॅ. धर्मेंद्र सिंह, मेजर मुकेश कुमार, डाॅ. विनोद कुमार सिंह, डाॅ. अखिलेश शर्मा, डाॅ. सत्यनारायण, रत्नेश सोनी,अश्वनी सिंह, शमशीरुल नूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed