फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Oath administered to follow traffic rules

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ

Sat, 04 Feb 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to follow traffic rules
गिरिजा देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को गिरिजा देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सफर करते दौरान यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
यातायात प्रभारी परमहंस ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को सुरक्षित सफर के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। इसके लिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते दौरान हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है। बिना नंबर प्लेट लगे वाहन को कत्तई न चलाएं। नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन को नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करें। छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिजनों और रिश्तेदारों, परिचितों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक घनश्याम त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शिवानी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed