{"_id":"66465b15a46dc673000e0b94","slug":"nqas-team-inquired-about-the-condition-of-sub-health-center-of-karhi-village-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114563-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एनक्यूएएस टीम ने करही गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एनक्यूएएस टीम ने करही गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र का हाल जाना
Fri, 17 May 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
- एनक्यूएएस प्रमाणपत्र व प्रोत्साहन के लिए 70 अंक जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर आयाम देने को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्तर की टीम ने सेमरियावां ब्लाॅक के करही गांव के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य उपकेन्द्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) सर्वे किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) टीम में पंजाब से आई डाॅक्टर सोनू गुप्ता व दिल्ली के डाॅक्टर पंकज तलरेजा ने करही गांव के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य उपकेन्द्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का हाल जाना। टीम ने सीएचओ चंदरेखा गुप्ता, एएनम प्रेमलता, आशाओं आदि टीकाकरण, फाइलेरिया, मलेरिया, गर्भवती महिलाओं की जांच, स्वास्थ्य की देखभाल आदि योजनाओं से संबंधित सवाल पूछा।
साथ ही ग्रामीणों से पूछ-ताछ सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर योजनाओं का धरातल पर किए जा रहे कार्य की जांच की। टीम ने केंद्र पर एनसीडी, परिवार नियोजन, संचारी रोग, प्रसव के बाद शिशु और माता देखभाल, जांच, माइनर डीजीज मैनेजमेंट की व्यवस्था को परखा
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केन्द्र के डिलेवरी रूम, साज सज्जा, संसाधन, व्यवहार, दवाओं की उपलब्धता व
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सक्रियता भी जांची गई। जिला क्वालिटी परामर्शदाता डाॅक्टर अबूबकर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में गांव स्तर तक स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि एनक्यूएएस प्रमाणपत्र व प्रोत्साहन के लिए 70 अंक की जरूरत होती है। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डाॅक्टर सुरेश चंद्र, आईओ कौसर खान, बीपीएम राजेश पाण्डेय, अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।