फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now Village Secretary will stay at night in Gram Panchayat, BDO prepared cluster wise chart

Sant Kabir Nagar News: अब ग्राम पंचायत में रात्रि निवास करेंगे ग्राम सचिव, बीडीओ ने क्लस्टर वार चार्ट तैयार किया

Wed, 27 Sep 2023 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now Village Secretary will stay at night in Gram Panchayat, BDO prepared cluster wise chart
शासकीय कार्यों के संपादन के लिए दिवस वार चार्ट बनाया गया है
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। तैनाती वाले ग्राम पंचायत में ग्राम सचिव को मौजूद रहना होगा। साथ ही क्लस्टर से संबंधित गांव के मुख्यालय आफिस में शासकीय कार्य करेंगे और रात्रि निवास भी करना होगा। सेमरियावां ब्लाॅक के संयुक्त बीडीओ ओपी सिंह क्लस्टरवार से संबंधित गांव में मुख्यालय और सप्ताह में दिनवार गांव में मौजूद रहने का चार्ट तैयार किया है। बीडीओ ने ग्राम सचिव को सप्ताह में किस गांव में किस दिन उपस्थिति रहने का पूरा विवरण उपलब्ध करा दिया है।


गांव के विकास की रूपरेखा तैयार करने और गांव की समस्यायों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत भवन, ग्राम सचिव आनाकानी करते हैं। कई गांवों में तैनाती की वजह से इनकी उपस्थिति का पता लगाना मुश्किल रहता है। तैनाती वाले ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवों की उपस्थिति न रहने की शिकायत मिलती थी। शासन की मंशानुरूप कार्य भी नहीं हो पा रहा था। गांव वाले परिवार रजिस्टर नकल, मृतक, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य गांव की समस्यायों को लेकर परेशान रहते हैं। बीडीओ के क्लस्टरवार पूरे सप्ताह का दिवस वार चार्ट तैयार कर दिया है। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। इन गांवों को 24 कलस्टर में बांटा गया है। कलस्टरवार गांव में ग्राम सचिव की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

0000000
ग्राम सचिव के क्लस्टरवार मुख्यालय जहां रात्रि निवास व दफ्तर बनाकर रहेंगे

ग्राम सचिव ----- मुख्यालय

-योगेन्द्र कुमार गौड़- कोइलसा
- शिवमूरत मौर्य- कांटेढेस
- देव प्रताप सिंह- पिपरा हंकार
- कुणाल सिंह- सेमरियावां
- गुलाब चन्द- नव्वाडीह द्वितीय

- विमला यादव- चांईकला
- सुनीता मिश्रा- सिसवा फतहुल्लाह


ग्राम सचिव को क्लस्टरवार बनाए गए मुख्यालय पर रात्रि निवास करना है। इसमें लापरवाही क्षम्य नही होगी। विवरण के मुताबिक रैंडम जांच कराई जाएगी।

ओपी सिंह, संयुक्त बीडीओ सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed