फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Now UP File Portal will enhance the career of students

Sant Kabir Nagar News: अब विद्यार्थियों के कॅरिअर को संवारेग यूपी फाइल पोर्टल

Tue, 26 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Now UP File Portal will enhance the career of students
संतकबीरनगर। कक्षा नौ और 12वीं के विद्यार्थी अब यूपी फाइल पोर्टल पर पंजीकरण के बाद कॅरिअर से जुड़ी सभी तरह की जानकारी लेकर अपने कॅरिअर को दिशा दे सकते हैं, कॅरिअर से संबंधित जानकारी के लिए कॉल सेंटर सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, विद्यार्थी पंजीकरण के उपरांत पोर्टल की समस्त सुविधा का लाभ यूजर नेम व पासवर्ड की मदद से उठा सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए यूपी बोर्ड ने इसकी उपलब्धता अब सभी यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करा दी है। विभाग ने इसके लिए पंख पोर्टल को अपडेट कर एआई वर्जन से तमाम फीचर कॅरिअर गाइडेंस के जोड़ते हुए नाम यूपी फाइल पोर्टल कर दिया है। जनपद में 280 स्कूल माध्यमिक शिक्षा परिषद के यूपी बोर्ड से संचालित हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष कॅरिअर गाइडेंस विद्यार्थियों को मिल सके इसके लिए 20 राजकीय स्कूलों में प्रयोग कर कॅरिअर मेला प्रभावी किया गया, जो सफल रहा। सफलता को देखते हुए सभी विद्यार्थियों को सुविधा देने की व्यवस्था पंख पोर्टल के मार्फत कर दी गई है। विद्यार्थी पंजीकरण के उपरांत पोर्टल की समस्त सुविधा का लाभ यूजर नेम व पासवर्ड की मदद से उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि कॉल सेंटर व कॅरिअर गाइडेंस की सामग्री उपलब्ध कराकर यूपी बोर्ड ने इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाया है। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को इससे कॅरिअर चयन संबंधित लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed