फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   notice of secretary and ado panchyat

15 ग्राम पंचायतों के सचिव और एडीओ पंचायत को नोटिस

Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
notice of secretary and ado panchyat
15 ग्राम पंचायतों के सचिव और एडीओ पंचायत को नोटिस
विज्ञापन

- सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत मिले 91 लाख के खर्च का नहीं दिया उपभोग प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तीन वित्तीय वर्षों में सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत जिले की 15 ग्राम पंचायतों को 91 लाख रुपये आवंटित हुआ था। इस रकम से आठ तरह के कार्य कराए जाने का निर्देेश था, अब तक पुरस्कार में मिले इस रकम के खर्च का उपभोग प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। अब, डीपीआरओ ने इन ग्राम पंचायतों के सचिवों और एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करके अविलंब उपभोग प्रमाण पत्र दिए जाने का निर्देश दिया है।

सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019 -20 में मेंहदावल ब्लॉक के घूरापाली को पांच लाख, औरही को दो लाख आवंटित हुआ था। जबकि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुसौना खुर्द को 12 लाख और जब्बार को सात लाख आवंटित हुआ था। सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के पिपराहंकार गांव को वित्तीय वर्ष 2018-19 में सात लाख और वित्तीय वर्ष 2020-21 में रजापुर सरैया को आठ लाख आवंटित हुआ था। वर्ष 2018-19 में पौली ब्लॉक के उइहा ग्राम पंचायत को आठ लाख आवंटित हुआ था। वित्तीय वर्ष 2018-19 में ही बेलहर कला ब्लॉक के समंथा ग्राम पंचायत को तीन लाख आवंटित हुआ था। इसी तरह नाथनगर ब्लॉक के चंदापार ग्राम पंचायत को वित्तीय वर्ष 2019-20 में तीन लाख, मुकुंदपुर को वित्तीय वर्ष 2020-21 में दस लाख, सांखी को चार लाख और वित्तीय वर्ष 2018-19 में चोलखरी को पांच लाख आवंटित हुआ था। बघौली ब्लॉक क्षेत्र के औरही को वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो लाख, वित्तीय वर्ष 2019-20 में हरदी को आठ लाख और मदरहा को सात लाख आवंटित हुआ था। इन सभी ग्राम पंचायतों को कुल 91 लाख रुपये आवंटित किया गया था। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अब तक इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार में मिली रकम के खर्च का उपभोग प्रमाण पत्र नहीं मिला है। ऐसे में ग्राम पंचायतों में उपभोग की धनराशि की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इन ग्राम पंचायतों के सचिवों और एडीओ पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि वे अविलंब उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed