फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   notice of 1,147 school

यू डायस पर डाटा फीडिंग न करने वाले 1,147 स्कूलों को नोटिस

Tue, 31 May 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
notice of 1,147 school
यू डायस पर डाटा फीडिंग न करने वाले 1,147 स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन

- जिले के 2,348 स्कूलों में से 1,201 ने ही दर्ज कराया रिकॉर्ड
- पांच जून तक रिकॉर्ड न देने पर सरकारी ग्रांट से होंगे वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन के जरिए संचालित यू डायस (एकीकृत जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली) पर जिले के 2,348 विद्यालयों को 31 मई तक सूचना फीड करानी थी। जिसमें से मात्र 1,201 विद्यालयों ने ही सूचना दर्ज कराई और 1,147 विद्यालयों ने कोई सूचना नहीं दी। बीएसए ने 1,147 विद्यालयों को नोटिस जारी कर पांच जून तक रिकॉर्ड दर्ज कराने की बात कही है। ऐसा नहीं करने पर सरकार की ओर मिलने वाली ग्रांट पर रोक लगा दी जाएगी।

बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि यू डायस (एकीकृत जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली) पर विद्यालयों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज कराना था। इसमे सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, मदरसा आदि से मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों को शिक्षको की संख्या, कर्मचारियों की संख्या, शिक्षकों का शैक्षिक रिकॉर्ड, कमरों की संख्या, विद्यालय परिसर की फोटो, बच्चों की संख्या, छात्रवृत्ति लेने वाले छात्रों की संख्या, सरकार से मिले अनुदान के उपयोग का रिकॉर्ड आदि को 31 मई तक फीड कराया जाना था। जिले के 2,348 विद्यालयों में से 1,201 विद्यालयों ने 31 मई तक सूचना दर्ज कराई, जबकि 1,147 विद्यालयों ने कोई सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान ने नाराजगी जताई है। जिस पर इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर पांच जून तक सूचना न देने पर सरकार से मिलने वाले ग्रांट पर रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों से संपर्क कर यू डायस पर डाटा फीड कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed