फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Notice for closure of five schools running without recognition

बिना मान्यता के चल रहे पांच विद्यालयों को बंद कराने की नोटिस

Fri, 14 Oct 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Notice for closure of five schools running without recognition
बिना मान्यता के चल रहे पांच विद्यालयों को बंद कराने की नोटिस
विज्ञापन

- खंड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। बिना मान्यता के चले रहे पांच विद्यालयों को शुक्रवार को बंद करने की नोटिस जारी की गई है। यह कार्रवाई बेलहर ब्लॉक के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने निरीक्षण के दौरान बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों पर जारी किया है। उन्होंने आदेश का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि बेलहर ब्लॉक में बिना मान्यता के कई विद्यालय संचालित होने की सूचना थी। जिस पर शुक्रवार को इन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें बाबा डीघेश्वर नाथ पब्लिक स्कूल डीघेश्वर नाथ, एजी आइडियल स्कूल लोहरौली बाजार, एबीसी एकेडमी बभनी, एमएस एकेडमी बभनी, एसआर पब्लिक स्कूल बालेपार बिना मान्यता के संचालित होते मिले। इस विद्यालय के संचालक मान्यता से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इन विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मानक विहीन रूप से टिनशेड में संचालित आदर्श जनता नवीन शिशु विद्यालय पिपरा बोरिंग तथा कक्षा पांच तक की मान्यता होते हुए आठ तक की कक्षाएं संचालन करने पर आदर्श शिक्षा निकेतन आइडियल नगर के संचालक को नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी गई है। अगर यह विद्यालय नियमानुसार संचालित नहीं होते हैं तो इसके खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद फिर इन विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा और अगर यह विद्यालय बंद नहीं पाए गए तो अग्रिम कार्रवाई कर केस दर्ज कराने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed