फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Not because of the uproar of quota selection

हंगामे के चलते नहीं हुआ कोटा का चयन

Fri, 08 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Not because of the uproar of quota selection
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के नई ग्राम पंचायत सुकरौली में प्रभारी बीडीओ के आदेशानुसार कोटेदार के चयन को लेकर शुक्रवार को एक बैठक ग्राम प्रधान रामनिवास के अध्यक्षता में हुई। बैठक में दौरान पदुमपट्टी और सुकरौली गांव के ग्रामीण आपस में विवाद करने लगे। इसके चलते अध्यक्ष की अनुमति से बैठक स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नाथनगर ने ग्राम पंचायत सचिव को पत्र लिखकर आठ अप्रैल को सुकरौली ग्राम पंचायत में कोटेदार के चयन का निर्देश जारी किया था। जिसके क्रम में ग्राम पंचायत सचिव क्षितिज चौधरी व अपने वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद प्रजापति के साथ सुकरौली गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। जहां पूर्व सूचना के अनुसार ग्राम प्रधान और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक में 1014 के सापेक्ष 218 लोग उपस्थित थे। इससे बैठक का कोरम पूरा हो गया।
विज्ञापन

कोटेदार के नामों की चर्चा शुरू होते से पूर्व ही सुकरौली और पदुमपट्टी गांव के ग्रामीण आपस में कहा सुनी करने लगे। विवाद बढ़ता देख अध्यक्ष और ग्राम पंचायत अधिकारी ने आपस में वार्ता के उपरांत यह कहते हुए बैठक स्थगित करने कि घोषणा किया कि अगली बैठक पंचायत अध्यक्ष द्वारा निर्धारित किए गए तिथि पर होगी। इस दौरान ग्राम प्रधान रामनिवास, ग्राम प्रधान बेलहरा संतोष जय सवाल, रामराज, अर्जुन यादव, इंद्रनाथ मिश्र, राजेन्द्र शुक्ल, महेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed