{"_id":"6769aac93a4400cd8d065cf1","slug":"no-parking-arrangement-vehicles-parked-on-the-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126014-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पार्किंग का इंतजाम नहीं... सड़क पर खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पार्किंग का इंतजाम नहीं... सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
- कागजों में 12 स्थान चिह्नित, न बोर्ड लगा और न ही कोई इंतजाम
- आए दिन जाम लग रहा जाम, धड़ल्ले से हो रहे चालान, नहीं सुधरी व्यवस्था
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में आबादी एक लाख से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन शहर में वाहन पार्किंग का इंतजाम अब तक नहीं हो सका है। पार्किंग के लिए कुल 12 स्थानों को चिह्नित किया गया है, लेकिन पार्किंग स्थल सिर्फ कागजों में हैं। कहीं पर भी न तो बोर्ड लगाया गया है और न पार्किंग के इंतजाम हैं। ऐसे में वाहन चालक सड़क व पटरियों पर वाहन खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। दूसरी तरफ वाहनों का लागातार चालान कट रहा है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
शहर में वाहन पार्किंग के लिए कुल 12 स्थानों को चिह्नित किया गया था, लेकिन पार्किंग स्थल सिर्फ कागजों में है। मुखलिसपुर तिराहा ओवरब्रिज के नीचे चिह्नित किए गए वाहन पार्किंग स्थल पर फल विक्रेताओं और ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा शहर के गोला बाजार में सड़क तक दुकानें लग रही हैं। जो जगह बची रहती है, वहां लोग वाहन खड़ा कर सामान की खरीदारी के लिए चले जाते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
इस साल अब तक 27 हजार वाहनों का चालान
यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि इस साल में अब तक शहर सहित विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस ने 27 हजार वाहनों का चालान काटा है। साथ ही समय-समय पर शहर के विभिन्न स्थानों पर खड़े होने वाले वाहनों के चालकों को चेतावनी दी जा रही है। ठेला, खोमचे वालों को सड़क से दूर दुकानें लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
शहर में चिह्नित किए गए पार्किंग स्थलों पर जल्द ही बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद