फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No female constables were deployed at the examination centres for girl students.

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं के परीक्षा केंद्र पर महिला सिपाही की तैनाती नहीं

Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
No female constables were deployed at the examination centres for girl students.
धनघटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा में केंद्र बनाए गए श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा में महिला सिपाही की तैनाती नही की गई। सुरक्षा की दृष्टि से भारी चूक बताई जा रही है। यहां हाईस्कूल व इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षा में साढ़े आठ सौ छात्राएं परीक्षा दे रही है।
विज्ञापन


बुधवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत महिला सिपाही की तैनाती न किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। धनघटा स्थित श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर काॅलेज में हाईस्कूल व इंटर की साढ़े आठ सौ छात्राएं परीक्षा दे रही है। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सुरक्षा की दृष्टि से महज एक होमगार्ड ड्यूटी करते नजर आया। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र द्वारा महिला सिपाही की तैनाती किए जाने की मांग की थी लेकिन उसके बावजूद कोई महिला सिपाही परीक्षा केंद्र पर तैनात नही किया गया। इससे केंद्र पर असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। विद्यालय के सह प्रबंधक सिंटू पाठक पीयूष ने बताया कि लिखित रूप से परीक्षा केंद्र पर महिला सिपाही की मांग की गई थी। इस संबंध में सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र ने बताया कि इस संबंध में जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed