{"_id":"65ce4ecc6d969fa0fe0b4a6d","slug":"no-electricity-connection-at-aath-jan-arogya-mandir-facing-problems-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-109845-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आठ जन आरोग्य मंदिर पर बिजली कनेक्शन नहीं, हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आठ जन आरोग्य मंदिर पर बिजली कनेक्शन नहीं, हो रही परेशानी
Thu, 15 Feb 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ओपीडी, जांच आदि कार्य में आ रही बाधा
-सीएमओ ने एक्सईएन विद्युत को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोगों के घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 170 जन आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। इसमें जनपद के आठ स्थानों पर बने जन आरोग्य मंदिर का हाल बेहाल है। यहां पर न तो बिजली कनेक्शन हो पाया है और न ही पानी व्यवस्था है। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों को जहां अंधेरे में ओपीडी करनी पड़ रही है वहीं मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए जन आरोग्य स्थापित किए हैं। यहां पर कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन पर जिम्मेदारी है कि प्रतिदिन ओपीडी करें और शुगर, बीपी, स्तन कैंसर सहित अन्य जांच की जाए, लेकिन तमाम जन आरोग्य मंदिर खुद बदहाल है। स्थिति यह है कि जिले के गिरधरपुर, शनिचरा बाजार, गायघाट, भरतुआ, बूढाननगर, बस्ती-बस्ता, अशरफपुर, बड़गो के जन आरोग्य मंदिर पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। हालांकि इसके लिए मिशन निदेशक ने बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए आन लाइन आवेदन करने के निर्देश दिए है, लेकिन इसके साथ ही यह शर्त भी है कि खर्च की रकम 40 हजार से अधिक नहीं है। ऐसे में इन आठ जन आरोग्य मंदिर पर बिजली कनेक्शन नहीं लग पा रहा है, क्योंकि यहां पर बिजली निगम ने जो स्टीमेंट भेजा वह 40 हजार रुपये से अधिक है। गिरधरपुर में तो विद्युत निगम ने 58098 रुपये का स्टीमेंट थमा दिया, जिससे बिजली कनेक्शन नहीं लग पा रहा है। इसके कारण यहां आने वाले मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली न रहने से पानी का भी संकट बना हुआ है।
नहीं हो पाई जांच, परेशान रहे मरीज
जन आरोग्य मंदिर गिरधरपुर में इलाज के लिए आई भाग्यवती, मीना देवी, रूकसाना आदि ने बताया कि केवल शुगर और बीपी की जांच हुई है, अन्य जांच के लिए बाहर जाने की मजबूरी बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि बिजली न होने की वजह से अन्य जांच सीएचसी या जिला अस्पताल में ही हो सकता है।
विज्ञापन
सीएमओ ने एक्सईएन को भेजा पत्र
जिन जन आरोग्य मंदिरों पर अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया है, उन पर बिजली कनेक्शन के लिए सीएमओ ने विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजा है। जिसमें जिक्र किया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित आठ आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। झटपट पोर्टल पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा पंजीकरण किया जा चुका है। जिस पर विद्युत सप्लाई का अप्रूवल देना था, लेकिन स्टीमेंट बनाकर दे दिया गया है। ऐसे में अप्रूवल देते हुए विद्युत कनेक्शन देने की व्यवस्था की जाए। ताकि जन आरोग्य मंदिर को ठीक ढंग से संचालित किया जा सके।
जन आरोग्य मंदिर पर बिजली कनेक्शन को लेकर सीएमओ के पत्र की जानकारी नहीं है। फिर भी निगम के तरफ से नियम के तहत जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा।
केएन शुक्ला, एसडीओ बिजली