फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No drainage system; water flowing on the road.

Sant Kabir Nagar News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, सड़क पर बह रहा पानी

Sun, 14 Jun 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
No drainage system; water flowing on the road.
लोहरैया। हैंसर विकासखंड के ग्राम जिगिना में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की नालियों का पानी तिराहे पर आकर बीच सड़क पर फैल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार लगातार सड़क पर बहते पानी के कारण इंटरलॉकिंग सड़क क्षतिग्रस्त होकर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई लोग फिसलकर गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए तहसील दिवस से लेकर जिला स्तर तक कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। इससे लोगों में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण दीनानाथ यादव, कृष्ण कुमार, देवेंद्र शुक्ला, अनूप, विजय सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क पर बह रहे गंदे पानी से निजात दिलाई जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed