फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No cardiologist in the district hospital... increased problems for heart patients

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में कार्डियोलाॅजिस्ट नहीं...ह्दय रोगियों की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 22 Dec 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
No cardiologist in the district hospital... increased problems for heart patients
संतकबीरनगर। ठंड बढ़ रहा है। ऐसे में हार्ट के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। जिले में हार्ट के मरीजों को समय से उपचार मिलना कठिन है। जिला अस्पताल में एक भी कार्डियोलाॅजिस्ट नहीं है। ज्यादातर मरीजों को गोरखपुर और बस्ती रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल में हार्ट के प्रतिदिन करीब 10 से 15 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

बदलते जीवन शैली के बीच तेजी से हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 20 लाख की आबादी वाले जिले में एक भी कार्डियोलाॅजिस्ट की तैनाती नहीं है।
हार्ट के मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अन्य जनपद का रूख करना पड़ता है। जनपद के सरकारी अस्पताल में फिजिशियन से दवा लेते हैं, लेकिन वह भी मरीजों को कार्डियोलाॅजिस्ट से दिखाने की सलाह देते हैं। सरकार भले ही स्वास्थ्य सुविधा का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। कार्डियाेलाॅजिस्ट सहित अन्य गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिले के बाहर का जाना पड़ता है। जिला अस्पताल में हार्ट के प्रतिदिन करीब 10 से 15 मरीज आते हैं और फिजिशियन से इलाज कराते हैं। फिजिशियन को समझ में न आने पर उन्हें गोरखपुर या बस्ती रेफर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed