फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   No bus service from Rajediha to the district headquarters; passengers face inconvenience.

Sant Kabir Nagar News: राजेडीहा से जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा नहीं, यात्री होते हैं परेशान

Mon, 28 Sep 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
No bus service from Rajediha to the district headquarters; passengers face inconvenience.
सांथा। विकासखंड क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे राजेडीहा बाजार से जिला मुख्यालय के लिए परिवहन निगम की कोई बस सेवा नहीं है। इसके चलते लोगों को ऑटो और टैक्सी के सहारे सफर करना पड़ता है। राजेडीहा से मेंहदावल तहसील तक पहुंचने के बाद यात्रियों को दूसरी सवारी पकड़कर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे लोगों को समय और किराया दोनों अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद के उत्तरी छोर पर स्थित राजेडीहा बाजार से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। इस मार्ग पर लंबे समय से परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजेडीहा बाजार से बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय के अलावा मंडल मुख्यालय बस्ती, गोरखपुर और सिद्धार्थनगर आते-जाते हैं। राजेडीहा निवासी प्रधान हाजी हद्दीस और ललित लाला ने बताया कि व्यापारी, मरीज, छात्र और वादकारी जिला मुख्यालय या मंडल मुख्यालय जाने के लिए पहले ऑटो से सांथा पहुंचते हैं। इसके बाद सांथा से मेंहदावल और फिर जिला मुख्यालय या मंडल मुख्यालय के लिए दूसरी सवारी पकड़नी पड़ती है। इस पूरी यात्रा में तीन घंटे से अधिक का समय लग जाता है। इस मार्ग पर काफी समय से परिवहन निगम की बस सेवा बंद है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed