फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nishad party meeting

बूथ स्तर तक गठित होगी कमेटी : सरवन

Fri, 26 Feb 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
nishad party meeting
खलीलाबाद ब्लॉक में आयोजित निषाद समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
बूथ स्तर तक गठित होगी कमेटी : सरवन
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में निषाद पार्टी की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के जिला पंचायत सभागार में निषाद पार्टी की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर तक कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया ताकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सफलता हासिल की जा सके।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर सरवन निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के निर्देशित कार्यक्रमों को पूरा करना हम कायकर्ताओं का कर्तव्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से चलाए गए सदस्यता एवं आरक्षण समर्थन हस्ताक्षर अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने और त्रिस्तरीय चुनाव से लेकर विधान सभा के चुनाव तक में विजय हासिल करने में बूथ स्तर तक की समितियों का गठन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के साथ-साथ वर्तमान सरकार ने भी निषादों के साथ धोखा किया है। निषाद को आरक्षण देने के नाम पर ठगा गया है। अब निषाद अपना आरक्षण स्वयं लड़कर लेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव दिवाकर निषाद, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद, जनक नंदिनी निषाद, सुनील निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद निषाद, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा मुनीब निषाद, शेखर निषाद, अभिषेक निषाद, सुनील निषाद, महेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed