फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nikay election related news

Sant Kabir Nagar News: टिकट के लिए लखनऊ तक लगा रहे दौड़

Mon, 12 Dec 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
nikay election related news
टिकट के लिए लखनऊ तक लगा रहे दौड़
विज्ञापन

- वार्डवार बैठक कर मतदाताओं का मन टटोल रही भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के निकाय चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई है। भाजपा से टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। भाजपा के नेता वार्डवार बैठककर मतदाताओं का मन टटोल रही है। इसके जरिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हो रहा है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षति हुई है। ऐसे में तमाम दावेदार पहले ही चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं। इसके बाद भी भाजपा में टिकट के लिए तमाम दावेदार जुटे हुए हैं। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने के लिए दावेदार हर हथकंड़े अपना रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच कई दावेदार लखनऊ पहुंचकर पार्टी नेतृत्व को साधने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि टिकट मिल सके। कुछ दावेदार तो कई दिनों से राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। इधर पार्टी वार्डवार बैठक कर रही है और सभासद के प्रत्याशियों के साथ ही अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर मतदाताओं का मन टटोल रही है। साथ ही बूथ को मजबूत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी लगे हुए हैं, ताकि चुनाव में बूथों पर मजबूती पकड़ बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सभासद पद के दावेदार भी वार्डों में सक्रिय हो गए हैं। कोई पार्टी के प्रति निष्ठा की दुहाई दे रहा है तो कोई खुद को मतदाताओं के बीच अपनी पैठ का दावा कर टिकट पाने की मनुहार कर रहा है। ऐसी ही स्थिति अन्य नगर पंचायतों में भी देखने को मिल रही है। जहां टिकट के लिए दावेदार पूरा जोर लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed