फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Night shelter work incomplete in district hospital, contractor absconding

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में रैन बसेरे का काम अधूरा, ठेकेदार फरार

Sat, 09 Dec 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Night shelter work incomplete in district hospital, contractor absconding
जिला अस्पताल में अधूरा पड़ा रैन बसेरा। संवाद
- आनन-फानन में जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बनाया गया अस्थाई रैन बसेरा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में तीन साल से मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरे का निर्माण हो रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। लेटलतीफी पर शासन ने नाराजगी जताई तो अस्पताल के एमसीएच विंग के दो कमरों को रैन बसेरा बना दिया गया है। इससे निर्माणाधीन रैन बसेरे पर सवाल उठने लगे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब 1200 मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों और प्रसूताओं के तीमारदार रात में अस्पताल परिसर में ही ठहरते हैं। उनकी समस्या को देखते हुए वर्ष 2021 में जिला अस्पताल में मुख्य गेट के सामने रैन बसेरे का निर्माण शुरू हुआ। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने हैं। रैन बसेरे की छत लग गई है पर अन्य कोई कार्य नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन ठेकेदार को रकम का भुगतान नहीं किया गया। इस वजह से काम ठप पड़ा है। इधर, ठंड बढ़ी तो शासन ने अस्पतालों के रैन बसेरों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। इसके बाद आनन -फानन जिला अस्पताल के एमसीएच विंग के दो कमरों को अस्थाई रैन बसेरा के लिए तैयार किया गया है। इन कमरों में बेड के साथ ही गद्दे-रजाई आदि की व्यवस्था की गई है। कुल 14 बेड का रैन बसेरा बना है। साथ ही पीने के पानी के इंतजाम भी किए गए है। वही पर आरओ लगाया गया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि उनके स्तर से दो कमरों में 14 बेड का रैन बसेरा बना दिया गया है, ताकि मरीज के तीमारदारों को असुविधा न हो। इसके लिए एक कर्मचारी भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रैन बसेरे का निर्माण अधूरा रहने की जानकारी ली जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article