फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Newly constructed road exposed: Culvert approach collapses.

Sant Kabir Nagar News: नव-निर्मित सड़क की खुली पोल,पुलिया का अप्रोच धंसा

Sun, 21 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed road exposed: Culvert approach collapses.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया बाजार से भैरोगंज मार्ग को जोड़ने वाली नव-निर्मित सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्नहा बुजुर्ग और मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव के बीच बनी पुलिया के दोनों ओर का अप्रोच धंस जाने से सड़क की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लग गया है। अप्रोच धंसने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई। यही कारण है कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद पुलिया का अप्रोच धंस गया। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया होता तो इतनी जल्दी सड़क की यह स्थिति नहीं होती। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क बलकुड़िया बाजार से माधोपुर, हंसना मठिया, मठिया प्रसिद्ध तिवारी, चिरगोड़ा, पूर्नहा बुजुर्ग, पूर्नहा मिश्र, कंठीछपरा और धागड़ टोला समेत कई गांवों को भैरोगंज मार्ग से जोड़ती है। प्रतिदिन हजारों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अप्रोच धंसने के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। गड्ढे में पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित हो जा रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल मरम्मत कराने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed