फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   New varieties of sarees create a buzz in the market; shopping activity picks up at stores.

Sant Kabir Nagar News: बाजार में साड़ी की नई वेरायटी की धूम, दुकानों पर खरीदारी तेज

Fri, 18 Sep 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
New varieties of sarees create a buzz in the market; shopping activity picks up at stores.
दुकान पर साड़ी की वेराइटी देखती महिलाएं-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। त्योहारी सीजन से पहले दुकानों पर साड़ियों की नई वेरायटी सज गई है। महिलाएं पूजा-पर्व के लिए हल्की और फैंसी डिजाइन वाली साड़ियां पसंद कर रही हैं। बाजार में बनारसी, ऑर्गेजा, जॉर्जेट, सिल्क, टिश्यू और डिजाइनर साड़ियों का नया कलेक्शन उपलब्ध है।
युवतियों में ऑर्गेजा साड़ियों की मांग अधिक है। हल्का फैब्रिक, पारदर्शी लुक और सीक्वेंस या एंब्रॉयडरी वर्क इन्हें खास बना रहा है। इनकी कीमत करीब 1200 से 5500 रुपये तक है।
विज्ञापन

त्योहारों पर पारंपरिक लुक के लिए बनारसी और सिल्क साड़ियों की मांग बनी हुई है। टिश्यू साड़ियों में चमकदार फैब्रिक और आकर्षक बॉर्डर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत करीब एक हजार से 5000 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी विक्रेता विवेक ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए नई वैरायटी का स्टॉक मंगाया गया है। ग्राहक अब केवल पारंपरिक साड़ी ही नहीं, बल्कि हल्के फैब्रिक और नए डिजाइन भी मांग रहे हैं। ऑर्गेजा, बनारसी और सिल्क के साथ डिजाइनर साड़ियों की पूछताछ बढ़ी है। त्योहारी खरीदारी बढ़ने के साथ बाजार में और नई वैरायटी आने की उम्मीद है। बताया कि दशहरा, दीपावली और लग्न शुरू होने वाला है ऐसे में अब ग्राहकों की डिमांड बढ़ेगी।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed