{"_id":"5fc7be298ebc3e9b7638c4b2","slug":"new-sp-dr-kaustubh-joined-khalilabad-news-gkp3753649122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी जिला छोड़ देंगे या सलाखों में होंगे : एसपी डॉ. कौस्तुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी जिला छोड़ देंगे या सलाखों में होंगे : एसपी डॉ. कौस्तुभ
विज्ञापन
नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ को पूष्प गुच्छ देकर स्वागत एएसपी ।
- फोटो : KHALILABAD
अपराधी जिला छोड़ देंगे या सलाखों में होंगे : एसपी डॉ. कौस्तुभ
सूचनातंत्र को मजबूत कर अपराधों पर अंकुश लगाएगी पुलिस
महिला अपराधों पर अंकुश और जनसुनवाई पर होगा विशेष जोर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नवागत एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बुधवार को जिले में कार्यभार ग्रहण किया। उसके बाद मातहतों से परिचय प्राप्त किया। नवागत एसपी ने साफ तौर पर कहा कि अपराधी या तो जिला छोड़ देंगे या फिर सलाखों में होंगे।
बिहार के रहने वाले 2015 बैच के आईपीएस डॉ. कौस्तुभ की पहली तैनाती वाराणसी में हुई और वहां उन्होेंने अंडर ट्रेनी कार्य किया। उसके बाद उन्होंने नोएडा में एएसपी के पद पर कार्य किया। जुलाई 2019 में गोरखपुर में एसपी सिटी पद पर उनकी तैनाती रही। उनका कार्यकाल गोरखपुर में करीब डेढ़ वर्ष का रहा। फिर शासन ने उनकी तैनाती एसपी के पद पर संतकबीरनगर में किया। जिले में बतौर एसपी उनकी पहली तैनाती है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। बेहतर पुलिसिंग की ओर उनका पूरा जोर होगा। महिला अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई किए जाने का निर्देश सभी मातहतों को दिया है। जनता से बेहतर संवाद स्थापित करेंगे। अपराधों की रोकथाम में पुलिस जनता का सहयोग तो लेगी तथा ें अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती बरतेगी। ग्राम चौकीदारों को भी पूरी तरह सक्रिय किया जाएगा और सूचना तंत्र को मजबूत बनाया जाएगा। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। कोरोना संक्रमण काल में पुलिस खुद का बचाव करते हुए दूसरों को भी बचाव के लिए जागरूक करेगी। थानों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। निरोधात्मक कार्रवाई की ओर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
पुलिस अधीक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई
संतकबीरनगर। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक रहे ब्रजेश सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल राम प्रकाश, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, आशु लिपिक हरिकेश पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद मनोज पांडेय, प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा श्रीप्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महुली प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी यातायात संतोष मिश्रा, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।