फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   new rail line from khalilabad to bansi

2024 तक खलीलाबाद से बांसी तक बिछ जाएगी नई रेल लाइन

Wed, 29 Jun 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
new rail line from khalilabad to bansi
कलेक्ट्रेट में एडीएम से वार्ता करते रेलवे के उपमुख्य इंजिनियर रविंद्र मेहता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
2024 तक खलीलाबाद से बांसी तक बिछ जाएगी नई रेल लाइन
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के 54 गांवों के किसानों की अधिग्रहीत की जानी है जमीन
मुआवजे के लिए रेलवे से मिल चुके हैं 110 करोड़ रुपये
संतकबीरनगर। खलीलाबाद से बहराईच तक नई रेल लाइन बिछाई जानी प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। उम्मीद है कि वर्ष 2024 तक खलीलाबाद से बांसी तक नई रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। रेलवे के उप मुख्य इंजीनियर निर्माण सामान्य गोरखपुर रवींद्र मेहरा और एडीएम मनोज कुमार सिंह ने इसके संबंध में वार्ता की।
खलीलाबाद से बांसी-बलरामपुर से होकर बहराईच तक नई रेल लाइन बिछाए जाने की मांग लंबे समय से हो रही थी। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल और संतकबीरनगर के पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने इसके लिए अथक प्रयास किया था। उसके बाद इस नई रेल परियोजना को स्वीकृति मिली थी। खलीलाबाद से बहराईच तक करीब 240 किलोमीटर दूरी तक नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम फेज में खलीलाबाद से लेकर बांसी तक 54 किलोमीटर दूरी तक कार्य कराया जाना है। इसमें संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के 29 गांवों के किसानों की 75.128 हेक्टेयर जमीन और मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 25 गांवों की 66.862 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। इस प्रकार कुल 54 गांवों के किसानों की 142 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। पूर्व में चीफ सेक्रेटरी रेलवे बोर्ड आए थे। उन्होंने किसानों व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से वार्ता भी की थी। रेलवे के उप मुख्य इंजीनियर रवींद्र मेहता ने बताया कि सिद्धार्थनगर के 28 गांवों की एलाइनमेंट रिपोर्ट तैयार कराई जा चुकी है। इसमें यही होता है कि किस रास्ते से नई रेल लाइन जाएगी। खलीलाबाद डिग्री कॉलेज से आगे सरैया गांव के पश्चिम से रेलवे लाइन बनेगी और बघौली होते हुए बखिरा, मेंहदावल, पसाई, खेसरहा से बांसी तक जाएगी। इसमें दो जगह हॉल्ट बखिरा और पसाई में बनेगा। जबकि बघौली, मेंहदावल, खेसरहा और बांसी में स्टेशन होगा। उम्मीद है कि 2024 तक खलीलाबाद से बांसी तक नई रेलवे लाइन बिछा दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट
प्रथम चरण में खलीलाबाद से बांसी तक नई रेल लाइन बिछाई जानी है। इसमें संतकबीरनगर जिले के 54 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जानी है। किसानों के मुआवजे के लिए 110 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। जबकि कुल करीब 250 करोड़ मिलना है। शहरी क्षेत्र में सर्किल का दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में चार गुना मुआवजा किसानों को मिलेगा। किसानों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें शासन स्तर से मिलने वाले निर्देशों के तहत ही कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह ,एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed