{"_id":"6a036c167d535e5c760c629f","slug":"neet-cancellation-leaves-candidates-disappointed-hard-work-wasted-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150442-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नीट रद होने से परीक्षार्थियों में मायूसी, मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नीट रद होने से परीक्षार्थियों में मायूसी, मेहनत पर फिरा पानी
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ लोहरैया। नीट यूजी रद किए जाने की खबर से परीक्षार्थियों में निराशा फैल गई है। इस परीक्षा में जिले से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। छात्रों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी। अच्छे भविष्य की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन परीक्षा रद होने की सूचना ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है।
बारीडीहा निवासी प्रतिमा पुत्री राम शिला ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी की थी। इस बार उनका पेपर भी बहुत अच्छा हुआ था और उम्मीद थी कि कहीं न कहीं मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल जाएगा। डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सकेगा। परीक्षा रद्द होने की खबर सुनकर वह बेहद निराश हैं।
डड़िया गांव निवासी कविता पुत्री रामजी ने कहा कि यह उनका दूसरा प्रयास था। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा बहुत अच्छी हुई थी। चयन की उम्मीद भी बढ़ गई थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने की सूचना ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
संठी निवासी शिवानी कसौधन ने बताया कि उन्होंने तीसरी बार नीट परीक्षा दी थी। उनका कहना है कि इस बार प्रश्नपत्र उनके अनुसार आया था और पेपर अच्छा हुआ था। परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें बड़ा दुख पहुंचा है। उन्होंने चिंता जताई कि पता नहीं अगली बार उसी स्तर का पेपर आएगा या नहीं। दोबारा इतनी अच्छी तैयारी हो पाएगी या नहीं।
अभिभावक रामशिला राम जी ने कहा कि इसकी चिंता सरकार को होनी चाहिए, क्योंकि जब तक नकल माफिया समाज में रहेंगे देश का हित नहीं होने वाला है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।