{"_id":"6a4017f391230d07dc0acdba","slug":"need-for-caution-regarding-the-growing-influence-of-ai-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152917-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एआई के बढ़ते प्रभाव पर सतर्कता बरतने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एआई के बढ़ते प्रभाव पर सतर्कता बरतने की जरूरत
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यअतिथि।
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में दूसरे दिन शनिवार को समापन सत्र में मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने सोशल मीडिया और एआई के बढ़ते प्रभाव पर सतर्कता और जिम्मेदारी बरतने की बात कहीं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया को जन-कल्याणकारी नीतियों, सरकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है। सत्र के अगले चरण में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया प्रभारी संगठन और सरकार के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मीडिया प्रभारी का दायित्व बेहद ही जिम्मेदारी वाला पद है, ऐसे में सरकार एवं संगठन की कार्य योजनाओं को समाचार के माध्यम से पहुंचाना होता है। प्रशिक्षण में पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद (हिंदुत्व) और एकात्म मानववाद के स्तंभों पर आधारित है। समापन सत्र में जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि इस इस वर्ग में 227 पार्टी के पदाधिकारी अपेक्षित थे, जिसमें 193 लोगों ने प्रतिभाग किया। संचालन जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू ने किया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।