{"_id":"67aa3df0dec91b9b340a7006","slug":"neck-pain-cervical-symptoms-do-not-ignore-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128342-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्दन में दर्द, सर्वाइकल का लक्षण, न करें अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्दन में दर्द, सर्वाइकल का लक्षण, न करें अनदेखी
Mon, 10 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को परामर्श देते विशेषज्ञ। संवाद
संतकबीरनगर। युवा ज्यादा संख्या में सर्वाइकल के शिकार होने लगे हैं। गर्दन में हो रहे दर्द की अनदेखी न करें, यह सर्वाइकल के लक्षण हो सकते हैं। जिला अस्पताल में दर्द की शिकायत लेकर आने 80 मरीजों में से 15 सर्वाइकल से पीड़ित मिल रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा कारण दिनचर्या में बदलाव के साथ ही उठने, बैठने व सोने का गलत तरीका भी है। भागदौड़ भरी अव्यवस्थित दिनचर्या, गलत तरीके से सोने, लगातार बैठकर काम करने या किसी दुर्घटना की वजह से अक्सर लोग गर्दन में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा होने पर बहुत थकावट महसूस होती है। ये लक्षण सर्वाइकल के हैं। इसे इग्नोर करना आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 80 मरीज दर्द से पीड़ित पहुंचते हैं। 15 ऐसे मरीज मिलते हैं जो सर्वाइकल से पीड़ित हैं।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एलसी यादव का कहना है कि धीरे धीरे यह दर्द गर्दन से बढ़कर कर कंधों और पीठ तक पहुंच जाता है। इसके बाद उठने-बैठने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर भी बेड रेस्ट करने की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र भी सर्वाइकल का एक कारण हो सकती है। सिर पर बोझ ढोने वाले व्यक्ति को भी यह समस्या हो सकती है।
लगातार बैठकर और सिर झुकाकर काम करते रहने से भी यह समस्या हो सकती है। किसी तरह के एक्सीडेंट या मारपीट के दौरान लगी चोट की वजह से भी हो सकता है। इसमें ज्यादातर युवा भी इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं।