{"_id":"678404d8bafafb73bd0dc467","slug":"navodaya-entrance-examination-will-be-held-on-18th-at-14-centers-in-the-district-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126997-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले के 14 केंद्रों पर 18 को होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले के 14 केंद्रों पर 18 को होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा परीक्षा
Sun, 12 Jan 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरिहरपुर। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर सोमवार को तैयारी बैठक होगी। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार मिश्र ने देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिसमें जिले भर से कुल 5222 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट, पुलिस व्यवस्था, केंद्र स्तरीय प्रेक्षक आदि की व्यवस्था की गई है। नवोदय विद्यालय का सचल दस्ता केंद्रों की निगरानी में तैनात रहेगा। बैठक में सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा की सुचिता, व्यवस्था, पैकिंग आदि के संबंध में जानकारी दी जाएगी। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा रहा हैं।
परीक्षार्थियों को प्रवेश परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड अथवा वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय व नवोदय विद्यालय में भी प्रवेश पत्र उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि यदि परीक्षार्थी किसी भी प्रकार से कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर नाम,जन्मतिथि आदि बदलकर दोबारा आवेदन किए हैं तो वे परीक्षा में शामिल न हों अन्यथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।