फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   national lok adalat on 14

लोक अदालत में निपटाएं अधिकतर मामले : जिला जज

Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
national lok adalat on 14
लोक अदालत में निपटाएं अधिकतर मामले : जिला जज
विज्ञापन

जिला जज ने प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण के लिए सोमवार को दीवानी न्यायालय में जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी शामिल हुए।

जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों को न्यायालय में लंबित ऐसे वाद जो आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित किए जा सकते हैं को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस/सम्मन भेजा जाए। न्यायालय में लंबित मामलों में सुलह योग्य फौजदारी मामले, दीवानी वाद, एनआई एक्ट के मामले, उत्तराधिकार प्रमाणपत्र से संबंधित मामले, मोटर अधिनियम से संबंधित मामले चिह्नित कर निस्तारित किया जाए। इसके साथ ही बिजली चोरी से संबंधित शमनीय मामले, पुलिस अधिनियम के अंतर्गत शमनीय वाद, मनरेगा प्रकरण, गृह कर, जल कर से संबंधित मामलों को अधिक मात्रा में प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किया जाए। बैठक में एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार समेत न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed