फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   national lok adalat

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 38611 मामले हुए निस्तारित

Mon, 22 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
national lok adalat
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में सुलह समझौता कर आपसी मतभेद भुलाकर पुन: एकसाथ हुए
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राम नगीना यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर अदालत का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कुल 38611 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय राम नगीना यादव की कोर्ट में कुल 34 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में कुल 42 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 66,90,000 रुपये प्रतिकर दिलाया गया। स्पेशल जज एससी-एसटी दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट में कुल 99 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अपर जिला जज फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में भी मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी सोनकर की कोर्ट में कुल 5621 मामलों का निस्तारण करते हुए 83560 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन श्वेता श्रीवास्तव की कोर्ट में एक उत्तराधिकार मामले का निस्तारण करते हुए 413696 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसके अतिरिक्त 4069 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 3010 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज जूडि. मिमोह यादव ने कुल 2061 मामलों का निस्तारण करते हुए 1790 रुपये का अर्थदंड वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल की अदालत में 2642 मामलों का निस्तारण करते हुए 5295 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने तीन मामलों का निस्तारण करते हुए 47955 रुपये का अवार्ड पारित किया। भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड के जरिए आठ मामलों में कुल 16703 रुपये की वसूली की गई।

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार तृतीय, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश प्रताप सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed