फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Name missing from voter list, voters returned disappointed

Sant Kabir Nagar News: सड़कों पर सन्नाटा, चाय-पानी के लिए तरसे लोग

Sun, 26 May 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 May 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Name missing from voter list, voters returned disappointed
- नवीन मंडी, मेंहदावल बाईपास समेत दुकानें बंद रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मतदान के कारण शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहा। नवीन मंडी समेत शहर में दुकाने बंद रहीं। मेंहदावल बाईपास, समयमाता मंदिर रोड, गोला बाजार, बैंक रोड पर सन्नाटा दिखा। चायपान के लिए भी लोग भटकते दिखे।
शनिवार को मतदान के कारण सार्वजनिक अवकाश रहा। दफ्तर और दुकानें बंद रहीं। मतदान करने के लिए लोग घरों से निकले और मतदान करके घर पहुंचे। तेज धूप और गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा दिखा। मेंहदावल बाईपास, बरदहिया बाजार, गोला बाजार, बैंक रोड समेत जनपद के अन्य बाजारों में सन्नाटा रहा। गल्ला किराना, सर्राफा, फल, सब्जी ही नहीं चायपान की दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन

घर से बाहर निकले लोग चायपान की दुकान तलाशते रहे। समय माता मंदिर से मेंहदावल बाईपास मार्ग पर मतदान करके जा रहे रमेश कुमार को प्यास लगी थी, वह पानी की बोतल खरीदने के लिए परेशान दिखे। चाय-पानी की दुकानें बन्द होने के कारण किसी ने उन्हें गोला बाजार ओवरब्रिज के पास जाने की सलाह दी। वहीं नवीन थोक मंडी की दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed