फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nahar demage

Sant Kabir Nagar News: नहर के रिसाव से खेतों में लबालब भरा पानी

Thu, 18 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
nahar demage
खिरिया गांव के पास नहर में रिसाव के चलते खेतों में भरा नहर का पानी ।संवाद
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में संचालित देवापार से काली जगदीशपुर तक जाने वाली नहर में जगह-जगह रिसाव होने के कारण किसानों के खेत पानी से लबालब भर गए हैं। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद विभाग रिसाव बंद कराने की पहल नहीं कर रहा है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खिरिया और आसपास के गांव के किसान गोरख राय, राधेश्याम, भोला, बैजनाथ राय, आकाश राय, प्रशांत पाठक, पवन पाठक, स्कंद पाठक, सुनील राय, रामपाल, पन्ने लाल आदि किसानों ने कहा कि देवापार से काली जगदीशपुर जाने वाली नहर से देवापार, जमुनी, खिरिया, मरवटिया आदि गांवों के पास नहर के किनारे के किसानों के खेत नहर में रिसाव के कारण भर गए हैं। विभाग नहर कटान के समय प्लास्टिक के बोरों से नहर बांध देता है, लेकिन बोरों के बीच में जगह होने के कारण पानी का रिसाव होता रहता है। इसके कारण फसलें प्रभावित होती रहती हैं। रबी की फसल के समय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी खेतों में गेहूं की फसल खड़ी होने की दुहाई देते रहे और रिसाव के कारण किसानों के कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। अब खेत खाली है, लेकिन विभाग मौन है। यदि समय रहते कमजोर जगहों पर मजबूत बांध नहीं बांधा गया तो धान की फसलें की बर्बाद हो जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि समय रहते नहर के लीकेज को बंद करवाएं। कमजोर जगहों पर मजबूत बांध बनाएं। नहर विभाग के अधिकारी गुलाब चंद वर्मा ने कहा कि जल्द ही कमजोर जगहों पर मजबूत बांध बनाकर नहर के लीकेज को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed