फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nagar Panchayat office ready, waiting for transfer

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत कार्यालय बनकर तैयार, हस्तांतरण का इंतजार

Sun, 22 Dec 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat office ready, waiting for transfer
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी हस्तांतरण नहीं हुआ है। वर्तमान में नगर पंचायत कार्यालय अस्थायी रूप से बढ़या के पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। धर्मसिंहवा के नगर पंचायत बनने के बाद कार्यालय के लिए भूमि तलाशी जा रही थी। राजस्व विभाग की टीम ने पहले छिबरा वार्ड में जमीन तलाश कर लेआउट बनाने के लिए चिह्नित किया था। किन्हीं वजह से दोबारा स्थान परिवर्तन कर नगर पंचायत कार्यालय के लिए सेवाइचपार वार्ड में स्थान सुनिश्चित किया गया। वर्तमान विधायक और पूर्व सांसद ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इसका भूमिपूजन किया था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने नगर पंचायत कार्यालय को तैयार करा दिया है। कार्यदायी संस्था को अक्तूबर से पहले ही कार्यालय तैयार कर नगर पंचायत को सौंपना था, लेकिन अब तक कार्यालय हस्तांतरित नहीं हो सका। निर्माण कर रहे ठेकेदार भोला तिवारी ने बताया कि कार्यालय तक जाने के लिए ठीक रास्ता नहीं था। बरसात के मौसम में कार्य करने में असुविधा भी उत्पन्न हुई। जिस वजह से कार्यालय बनने में थोड़ी देरी हुई। अधिशासी अभियंता आशुतोष ओझा ने बताया कि कार्यालय की पेंटिंग का कार्य अभी पूर्ण नहीं हो हुआ है। जिसकी वजह से अभी हैंडओवर नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed