फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   nagar nigam election

Sant Kabir Nagar News: निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से, तैयारियां पूरी

Sat, 15 Apr 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam election
नगर निकाय चुनाव में नामाकन पत्र वितराण के लिए खलीलाबाद तहसील में लगाया गया बैरिकेटिंग।संवाद
संतकबीरनगर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। नामांकन पत्रों की ब्रिकी व दाखिला की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी जो 24 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन के लिए सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित नगर पंचायतों का नामांकन संबंधित तहसील मुख्यालयों पर होगा।
विज्ञापन

डीएम 16 अप्रैल को सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे, जबकि 17 अप्रैल को नगर निकाय के निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 27 अप्रैल को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव चिह्न का आवंटन 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन

मतदान 11 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, जबकि मतगणना 13 मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। एडीएम अभिनव रंजन ने बताया कि पोलिंग पार्टियां एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद से रवाना होंगी। मतदान के उपरांत खलीलाबाद, मगहर व बखिरा की मतपेटिका एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, मेंहदावल, बेलहरकला व धर्मसिंहवा की मतपेटिका जगतगुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल और नगर पंचायत हैंसरबाजार- धनघटा व हरिहरपुर की मतपेटिका ताराचंद महाविद्यालय मिठना-सिठना में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
अध्यक्ष पद के लिए 30 और सदस्य के लिए 21 वर्ष होगी आयु सीमा
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन लड़ने के लिए नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 30 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण होनी चाहिए, जबकि सदस्य पद के लिए 21 वर्ष की आयु सीमा पूर्ण होना आवश्यक है।
0000000000000000000000000000000000
यहां होगा नामांकन
- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर व नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा का नामांकन तहसील मुख्यालय खलीलाबाद
- नगर पंचायत मेंहदावल, नगर पंचायत बेलहरकला व नगर पंचायत धर्मसिंहवा का नामांकन तहसील मुख्यालय मेंहदावल
- नगर पंचायत हैसर बाजार-धनघटा और नगर पंचायत हरिहरपुर का नामांकन तहसील मुख्यालय धनघटा में होगा।
000000000000000000000000000000000
चुनाव में इतना खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष- नौ लाख
सदस्य नगर पालिका परिषद- दो लाख
नगर पंचायत अध्यक्ष- दो लाख 50 हजार
सदस्य नगर पंचायत- 50 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed