फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   murder fathar and son of sharp vepon

धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर बाप-बेटे की हत्या

Thu, 18 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
murder fathar and son of sharp vepon
कोतवाली क्षेत्र के इमलीडीहा गांव में मृतकों के बारे में पूछताछ करते एसपी। - फोटो : KHALILABAD
धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर बाप-बेटे की हत्या
विज्ञापन

- गांव के पूरब सीवान में धान की फसल की सिंचाई करने गए थे
- एक ही चारपाई पर पिता-पुत्र की पड़ी थी लाश
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के इमिलडीहा गांव के पूरब सीवान में बुधवार रात खेत की सिंचाई करने गए बाप-बेटे की धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह एक ही चारपाई पर खून से सनी बाप-बेटे की लाश मिली। दोहरा हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित परिवालों ने घटना की वजह और हत्यारों के बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थता जाहिर की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इमिलडीहा गांव निवासी 42 वर्षीय गनेश चौहान पुत्र जंगली का गांव के पूरब सीवान में खेत है। खेत में ही छोटी सी झोपड़ी है। बुधवार की रात में गनेश चौहान अपने 14 वर्षीय बेटे धर्मवीर के साथ पंपिंग सेट से खेत में सिंचाई करने गए थे। सिंचाई करके बाप-बेटे खेत में ही एक ही चारपाई पर सो रहे थे। रात में सोने के दौरान धारदार हथियार से बाप-बेटे के गले और सीने पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह एक ही चारपाई पर खून से लथपथ दोनों की लाश कुछ ग्रामीणों ने देखा और शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित पत्नी गौसती देवी ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसके पास दो बेटे हैं। जिसमें मृतक बेटा धर्मवीर छोटा था। बड़ा बेटा 20 वर्षीय रामवीर है। जबकि इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है। बेटी भी वर्तमान में मायके में है। वह अपने पति और बेटे की हुई हत्या की वजह बता पाने में असमर्थ दिखी। सूचना पर डीआईजी आरके भारद्वाज, एसपी सोनम कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल विजय नरायन प्रसाद, इंस्पेक्टर अपराध दीपक दूबे व चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ हरेंद्र पाठक मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा फोरेंसिक टीम और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की। एसपी सोनम ने बताया कि बाप-बेटे की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पीड़ित पत्नी गौसती देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े हर पहलुओं की तहकीकात पुलिस कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed