{"_id":"6609eec2a1ea4e6d10035887","slug":"murder-accuseds-relatives-beaten-and-taken-hostage-rescued-by-police-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112118-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हत्यारोपी के परिजनों को मारपीट कर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हत्यारोपी के परिजनों को मारपीट कर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
Mon, 01 Apr 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
-कोतवाली क्षेत्र के बगिया मोहल्ला का मामला
-पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बगहिया मोहल्ले में रविवार को हत्यारोपी के परिजनों के साथ मारपीट व बंधक बनाने का मामला सामने आया। सूचना के बाद कोतवाल रामकृपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बंधक परिजनों को छुड़ाकर दोनों पक्षों को कोतवाली ले आए। पुलिस टीम ने मामले में शिकायतपत्र मिलने पर केस दर्ज कर लिया।
कोतवाल ने बताया कि बगहिया मोहल्ला निवासी सरिता ने बताया कि 26 मार्च को पुत्र बलवंत उर्फ गोलू के खिलाफ गांव की कमलावती ने हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें उनका पुत्र निर्दोष है। उसी केस की रंजिश को लेकर रविवार को कमलावती, संजय, चंदा व मिनी निवासी बगहिया झोपड़पट्टी लड़के जसवंत व बेटी सलोनी को गाली देते हुए मारने-पीटने के साथ ही जानमाल की धमकी दिए। किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर जाकर दुकान व घर का शटर बंद किए। इसके बाद भी वे लोग बिजली का मीटर तोड़ते हुए शटर को बाहर से बंदकर उन लोगों को काफी समय तक अंदर बंद रखे। जिससे वह कहीं जा न पाएं। शटर व मकान पर ईंट-पत्थर भी चलाए। जिससे उनका नुकसान हुआ।
ये लोग धरमात्मा निषाद के उकसाने पर ऐसा किए। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।