फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Murder accused sent to jail

Sant Kabir Nagar News: हत्या का आरोपी भेजा गया जेल

Sun, 09 Apr 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Murder accused sent to jail
धनघटा। साढ़े तीन माह पहले क्षेत्र के बारीडीहा गांव में युवक की हुई हत्या के मामले के आरोपी को पुलिस ने रविवार को खाजों तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

बारीडीहा गांव निवासी उमा देवी पत्नी राम सागर का आरोप है कि गांव निवासी कुछ लोग नौ दिसंबर की रात उनके घर में घुसकर उन्हें पीट रहे थे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पड़ोसी युवक अरुण पहुंचे तो आरोपियों ने उनको पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले के आरोपी जनार्दन प्रसाद को रविवार की सुबह खाजो तिराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed