फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Municipality engaged in preparation of vehicle parking

Sant Kabir Nagar News: वाहन पार्किंग की तैयारी में जुटी नगर पालिका

Sun, 05 Mar 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Municipality engaged in preparation of vehicle parking
age No : 7मेंहदावल चौराहे पर सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन।संवाद
फोटो
विज्ञापन

कहीं भी खड़ा कर दे रहे लोग वाहन, आए दिन लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग अपने वाहन कहीं पर खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अब नगर पालिका प्रशासन ने वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करते हुए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है लोगों को जल्द वाहन पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
जिला सृजन के बाद खलीलाबाद को मुख्यालय बनाया गया है। यहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोग शहर में आते हैं। पार्किंग न होने से लोग अपने वाहन कहीं पर भी खड़ा कर देते हैं। इससे आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी होती है। दुकानों के सामने लोगों के वाहन खड़ा कर देने से ग्राहक आने से कतराते हैं।
विज्ञापन

वाहन स्वामी भी परेशान रहते हैं। वाहन के चालान होने का भय बना रहता है। जरूरी काम से शहर आए रविंद्र कुमार, राम फल आदि ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन खड़ा करने के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने वाहन पार्किंग के लिए मुखलिसपुर रोड, बैंक चौराहा, बंजरिया रोड, रेलवे स्टेशन के सामने, बरदहिया बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों को टैक्सी स्टैंड के लिए पार्किंग के लिए चिह्नित किया है। साइकिल व मोटर साइकिल स्टैंड के लिए बरदहिया दुर्गा मंदिर, सब्जी मंडी रोड से मजार के सामने, शुगर मिल चौराहा, मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे, गोला बाजार उत्तरी एवं दक्षिणी, तहसील गेट के पूरब, समय माता मंदिर के उत्तर स्थल चिह्नित किए गए हैं।

...
शहर में वाहन पार्किंग स्थल को चिह्नित करते हुए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सात मार्च को बोली लगाई जानी है। यदि किसी कारण से बोली नहीं हो पाएगी तो 13 मार्च को प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
-विनय कुमार मिश्र, ईओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed