फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Multipurpose Hall to be built in the city soon

शहर में जल्द बनेगा बहुउद्देशीय हॉल

Tue, 04 Dec 2018 11:34 PM IST
संत कबीरनगर
संत कबीरनगर Updated Tue, 04 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose Hall to be built in the city soon
शहर में जल्द बनेगा बहुउद्देशीय हॉल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबादद अपनी आय बढ़ाने व लोगों को सुविधाओं देने के लिए सक्रिय है। कूड़े से खाद बनाने तथा उसकी बिक्री की योजना पर अमल करने के बाद अब शहर के मड़या में आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुउद्देशीय हॉल बनाने की तैयारी की जा रही है। 

खलीलाबाद क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के पास कोई बड़ा हॉल नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर पालिका प्रशासन ने शहर के मड़या में बहुउद्देशीय हॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस बहुउद्देशीय हॉल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मड़या में जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इस हॉल की क्षमता करीब तीन सौ सीट की होगी। यह हॉल लोगों को जरूरत के अनुसार न्यूनतम किराए पर नगर पालिका प्रशासन उपलब्ध कराएगा। इससे न सिर्फ नगर पालिका की आय में बढे़गी, बल्कि आम जन को भी महंगे हॉल बुक करने से राहत मिलेगी।  इससे पूर्व ही नगर पालिका प्रशासन ने शहर से निकलने वाले कूड़ा-कचरा से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की योजना शुरू की है। इसके तहत शहर के मड़या, गोला रगड़गंज व कस्तूरबा गांधी विद्यालय खलीलाबाद में बड़ा डस्टबिन रखा गया है। इसमें एकत्र कूड़ा-कचरा को गड्ढों में रखकर खाद तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए प्रति माह करीब दो सौ बोरी खाद बनेगी, जिसे बेचकर नगर पालिका अपनी आय में वृद्धि करेगी। इसी मुहिम के तहत बहुउद्देशीय हॉल बनाने की पहल की गई है। पालिका प्रशासन की मानें तो बहुउद्देश्यीय भवन का प्रस्ताव तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed