{"_id":"8a10b4a6e924c7a276fee8111c6b9ddd","slug":"multiplication-table-failed-to-tell-the-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ा नहीं बता पाईं शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ा नहीं बता पाईं शिक्षिका
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। बच्चों को ज्ञान देने वाले शिक्षक खुद ही गृहमंत्री का नाम और
विज्ञापन
पहाड़े नहीं जानते हैं। मंगलवार को एक ऐसा ही मामला एडीएम के निरीक्षण में
सामने आया।
प्रशिक्षु एसडीएम और प्रभारी बीडीओ नाथनगर प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठैचा स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पहुंचे।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में मौजूद बच्चों से उन्होंने मध्याह्न भोजन के बारे में जब पूछा तो उन्होंने चावल, दाल बनने की जानकारी दी।स्कूल खुलने और बंद होने के संबंध में बच्चों ने बताया कि दस बजे स्कूल खुलता है और चार बजे बंद होता है।
कक्षा पांच की छात्रा अमीशा ने एसडीएम के कहने पर प्रार्थना सुनाई। प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 62 बच्चों के सापेक्ष मात्र 36 बच्चे उपस्थित मिले।
वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत 30 बच्चों के सापेक्ष मात्र 11 विद्यार्थी ही मौजूद मिले। कम संख्या पर प्रशिक्षु एसडीएम ने प्रधानाध्यापक विरेन्द्र कुमार से नाराजगी जताई।
इस दौरान उन्होंने सहायक अध्यापिका पर 19 सते पूछा तो वह मौन रहीं। काफी देर तक जवाब न मिलने पर उन्होंने देश के गृह मंत्री का नाम पूछा, इस बार भी वह मौन रहीं।
इस पर प्रभारी बीडीओ ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिका को चेतावनी दी कि आगे से पूरी तैयारी करके बच्चों को पढ़ाएंगे।इस अवसर पर अपर जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन सिंह, रामदरश यादव, कपिलदेव, अमर नाथ यादव आदि मौजूद थे।