{"_id":"65e369c5b4bcb28dd60e14eb","slug":"mukhlispur-road-service-lanes-on-both-sides-of-the-overbridge-are-in-bad-condition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-110667-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखलिसपुर रोड : ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखलिसपुर रोड : ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन बदहाल
Sat, 02 Mar 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
-लोगों को आने-जाने में झेलनी पड़ रही परेशानी
- रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा अंडरपास, सर्विस लेन नहीं बनी जो बढ़ सकती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज के दोनों तरफ की सर्विस लेन जगह-जगह टूट गई हैं। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण क्राॅसिंग बंद है और लोग ओवरब्रिज से होकर आते-जाते हैं। शहर के एक हिस्से में तो सड़क ठीक है, लेकिन धनघटा की ओर से औद्यागिक नगर आदि क्षेत्रों के लिए आने-जाने के लिए बना सर्विस लेन बदहाल हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन करीब 20 हजार लोगों का आवागमन होता है। जिन्हें सड़क पर बने गड्ढों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस क्षेत्र के निवासी विनीत चड्ढा, सुनील गुप्ता आदि ने कहा कि सर्विस लेन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खासकर रात के समय आना-जाना मुश्किल भरा हो गया है। ऐसे में सर्विस लेन की मरम्मत कराए जाने की जरूरत है।
अंडरपास बनने के बाद यही होगा मुख्य मार्ग
मुखलिसपुर रोड रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके बनने के बाद शहर में आने-जाने के लिए लोग अंडरपास से होकर आएंगे और जाएंगे। यदि सर्विस लेन को ठीक नहीं कराया गया तो आने-जाने वालों की समस्या और बढ़ सकती है। इस क्षेत्र के निवासी महेश जायसवाल, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि सर्विस लेन की मरम्मत न होने से औद्योगिक नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
धनघटा की ओर से आने-जाने वाले वाहन ओवरब्रिज से होकर गुजरते हैं, जबकि रेलवे क्राॅसिंग के दक्षिण तरफ सर्विस लेन है। इसकी मरम्मत कराई गई थी। जहां पर सड़क टूट गई है, उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
राकेश पांडेय- अधिशासी अभियंता लोनिवि