फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother died while being brought for treatment

Sant Kabir Nagar News: इलाज के लिए लाने के दौरान प्रसूता की मौत

Sat, 21 Sep 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mother died while being brought for treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल उपचार के लिए लाने के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद उसके नात रिस्तेदार समेत अन्य लोग शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा निवासी शीलम 27 वर्ष पत्नी भरत को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसके परिजन लेकर प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर उसने नाॅर्मल बच्चे को जन्म दिया। पति की मानें तो स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी तबियत बिगड़ने के बाद उसे मेंहदावल सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed