फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   more than 25 fallen ill after taking medicine

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 से अधिक लोग बीमार

Sun, 11 Feb 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
more than 25 fallen ill after taking medicine
कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत गांव में देर शाम दवा खाने से बीमार हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत गांव में फाइलेरिया की दवा खाने से 25 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गई। सिर में चक्कर आने और उल्टी होने की समस्या से परिजन परेशान हो गए। लोग गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता के घर पहुंच गए और इसकी शिकायत भी की। कुछ लोग तो अपने बच्चों को निकट के प्राइवेट चिकित्सक को भी दिखाए।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे के करीब गांव की निवासी आशा कार्यकर्ता लालमती यादव ने फाइलेरिया की दवा दी। कई घरों के लोगों ने बच्चों और महिलाओं को दवा खिला दी।
विज्ञापन


दवा खाने के कुछ देर बाद ही रात आठ बजे के करीब गांव के कमलेश पुत्र चंद्रिका (10), आर्यन पुत्र चंद्रिका (05), आदित्य पुत्र शिवकुमार (13), वीरेंद्र यादव पुत्र नंदलाल (13), अभिषेक पुत्र ओम प्रकाश (05), अंकित पुत्र संतोष (12), प्रिंस पुत्र सुभाष (12), अमन पुत्र महेंद्र (11) समेत 25 से अधिक लोगों को उल्टी शुरू हो गई। पीड़ित लोगों ने अपने परिजनों को सिर में चक्कर आने की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक कई घरों के बच्चों और महिलाओं को उल्टी और सिर में चक्कर आने की समस्या से लोग परेशान हो गए। लोगों की सूचना पर निकट के प्राइेवट चिकित्सक भी गांव में पहुंच गए और लोगों को दवाएं दीं। आशा कार्यकर्ता लालमती यादव ने बताया कि फाइलेलिया अभियान चलाया गया है।

सीएचसी सेमरियावां से दवा प्राप्त करने के बाद वह लोगों में वितरित की हैँ। जबकि सेमरियावां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जगदीश पटेल ने बताया कि फाइलेरिया की दवा नुकसान नहीं करेगी। सिर में चक्कर आने और उल्टी हो सकती है, लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यदि अधिक समस्या हो तो लोग 108 नंबर की मदद से सीएचसी पहुंच सकते हैं, यहां उपचार कराया जाएगा।


जबकि सीएमओ डॉक्टर अभय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया की दवा डीईसी के साथ कीड़ी मारने की दवा अलबेंडाजोल दिया जा रहा है। इसके सेवन से हो सकता है कि रिएक्शन हो और सिर में चक्कर व उल्टी की शिकायत हो जाए, लेकिन इससे कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed