फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Moon showing, Eid today

चांद दिखा, ईद आज

Wed, 06 Jul 2016 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 06 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Moon showing, Eid today
रमजान के महीने में रोजे के साथ नेक काम करने, खुदा की इबादत में अधिक से अधिक समय बिताने के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार शाम को ईद का चांद देख खुशी का इजहार किया। उसके बाद गले मिल एक -दूसरे को मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


जमीयतुल उलमा ए हिंद के मीडिया प्रभारी मास्टर अख्तर आलम ने बताया कि खलीलाबाद मोती नगर ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह नौ बजे, नूरी मस्जिद में  8.30 बजे, मगहर के शेरपुर दक्षिणी ईदगाह में 8.00 बजे, उत्तरी ईदगाह में 7.30 बजे, जामा मस्जिद मगहर में 8.00 बजे, जामा मस्जिद पठान टोला खलीलाबाद में सवा आठ बजे बजे नमाज पढ़ी जाएगी, मस्जिद कासिमुल उलूम खलीलाबाद में आठ बजे, मक्की मस्जिद खलीलाबाद में पौने नौ बजे, मदररूल कुरान में सवा सात बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह और मस्जिदों की साफ-सफाई व्यवस्था चौकस कर दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


मस्जिदों और ईदगाहों की हुई सफाई ः संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक मस्जिद पर दो सफाई कर्मी मुस्तैद रहेेंगे। मोतीनगर ईदगाह पर स्टेज रहेगा। जिस पर लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। साथ में इलायची ,लौंग आदि की भी व्यवस्था की गई है। शहर में प्रमुख रुप से सात जगहों पर ईद की नमाज अदा की जाती है। शहर स्थित समस्त मस्जिदों एवं ईदगाहों पर सफाई करा दी गई है। इन सभी स्थलों पर पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटों व पुलिस बल की हुई तैनाती ः संतकबीरनगर। ईद की नमाज के समय मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। यह जानकारी एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि शहर में जहां पर भी मजिस्द और ईदगाह है। वहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है। जबकि जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि एसडीएम खलीलाद राम अभिलाष को कोतवाली खलीलाबाद, तहसीलदार खलीलाबाद अरविंद कुमार सिंह को थाना बखिरा, नायब तहसीलदार सेमरियावां वीरेंद्र नाथ पांडेय को थाना दुधारा, एसडीएम मेंहदावल राम सजीवन को थाना मेंहदावल, नायब तहसीलदार मेंहदावल राजेेश कुमार श्रीवास्तव को थाना धर्मसिंहवा, एसडीएम धनघटा इंद्रभान तिवारी को थाना धनघटा तथा तहसीलदार धनघटा राजेश कुमार गुप्ता को थाना महुली क्षेत्र में भ्रमण कर ईद की नमाज अदा कराते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed