फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Monsoon is upon us...potholes and loose pebbles on the road are increasing the trouble

Sant Kabir Nagar News: मानसून सिर पर...सड़क में बने गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां बढ़ा रहीं परेशानी

Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Monsoon is upon us...potholes and loose pebbles on the road are increasing the trouble
वि​धियानी माेहल्ले की जर्जर सड़क 
संतकबीरनगर। मानसून सिर पर है, इसके बाद भी नगर पालिका परिषद क्षेत्र की सड़कों की दशा में सुधार नहीं हो सका है। तमाम सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। इन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में 15 जून से मानसून सक्रिय होने के बाद न तो गड्ढे भरे जा सकेंगे और न ही सड़कों का निर्माण हो पाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की 15 सड़कें ऐसी हैं जो गड्ढा मुक्त नहीं हुई हैं। यह सड़कें काफी जर्जर हो चुकी हैं और गिट्टियां उखड़ कर बिखरी पड़ी है। हल्की बारिश होने पर सड़कों पर बने गड्ढे परेशानी का सबब बन रहे हैं। इन मार्गों में विधियानी मार्ग, रेलवे स्टेशन मार्ग, नेदुला-बंजरिया मार्ग, कैलाशनगर मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र के तीन मार्ग, मोहद्दीनपुर मार्ग, मोतीनगर मार्ग, महिला महाविद्यालय मार्ग, बरदहिया में प्रवेश करने वाला मार्ग समेत अन्य मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों पर आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। कई बार स्थानीय लोगों ने इस सड़कों की दशा सुधारने के लिए मांग की, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। शहर में राजकीय महिला महाविद्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर तो पैदल आना-जाना मुश्किल है। कारण यह है कि यह मार्ग धूल से पटा हुआ है, जबकि विधियानी मार्ग से होकर बड़े वाहन आते-जाते हैं। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अगर इन मार्गों के हालात नहीं सुधरे तो यह मार्ग नगर वासियों को पूरी बरसात काफी परेशानी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed